BREAKING NEWS
मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<     NEWS : विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर पुराने.. <<     NEWS : राष्ट्रीय हिमालय परिवार, चित्तौडगढ शाखा.. <<     KHABAR : दिव्यांग किसान की पैतृक भूमि बिना सहमति.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक संपत्ति विवाद पहुंचा कलेक्टर.. <<     BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप,.. <<     KHABAR : मुरैना में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल,.. <<     ग्राम बेलरी में सीमांकन के नाम पर 'तारीख पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ड्रग्स पर बड़ा.. <<     शाजापुर के हड़लायकलां में जल संरक्षण की आड़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 10:50 am
NEWS : बिपरजॉय चक्रवाती तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट, 16 और 17 जून को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान से राजस्थान में जान माल का नुकसान यथासंभव ना हो इस संबंध में मुख्य सचिव शर्मा ने बुधवार को जिला कलेक्टरों की बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भूमि अवाप्ति शैलेश सुराणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

बैठक में उषा शर्मा ने कहा कि बिपरजॉय को लेकर हमारी तैयारियों का स्तर इस प्रकार का होना चाहिए कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हो। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने लोगों में इस प्राकृतिक आपदा से बचाव के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निचले इलाकों में जलमग्नता की वजह से लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए सरपंच, ग्राम सचिव, पटवारी आदि का उपयोग कर लोगों में जागरूकता फैलाई जाए।

16 और 17 जून को अतिरिक्त सावधानी बरतें-

अतिरिक्त जिला कलेक्टर भूमि अवाप्ति शैलेश सुराणा ने बताया कि जिले में बिपरजॉय तूफान का 16 और 17 जून को सर्वाधिक असर रहेगा। मौसम विभाग ने 17 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। अतः सभी नागरिक 16 और 17 जून को यथासंभव अपने घरों अथवा सुरक्षित स्थानों पर ही रहे। अतिआवश्यक होने पर ही वे घर से बाहर निकले एवं इस दौरान पूर्ण सावधानी और एहतियात बरतें। 

उन्होंने बताया कि जिले में सभी उपखंड अधिकारियों को जलभराव के संभावित स्थानों तथा जलभराव की स्थिति में उनके आसपास के सुरक्षित स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोगों को वहां पहुंचाया जा सके। जिले में पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, पंचायतीराज, पीएचईडी, जल संसाधन विभाग, नगर परिषद चित्तौड़गढ़ सहित सभी विभागों को अपनी मशीनरी के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE