चित्तौड़गढ़। प्रदेश के पशुपालकों को संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण बजट घोषणा लम्पी महामारी में मृत गोवंश की क्षतिपुर्ती हेतु 40 हजार प्रति मृत गौवंश की सहायता राशि वितरण का राज्यस्तरीय कार्यक्रम 16 जून को मुंख्यमत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा एक साथ प्रदेश के लम्पी प्रभावित पशुपालको के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से राशि का हस्तातंरण किया जाएगा।
इस क्रम मे जिला मुख्यालय में यह कार्यक्रम में इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में 16 जून (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जा रहा है। जिले के कुल 919 लम्पी प्रभावित पशुपालकों में से प्रथम चरण में 631 पशुपालकों का सम्पूर्ण डेटा मिलान होने से कार्यक्रम में सहायता राशि वितरित की जावेगी। शेष रहे पशुपालकों को डेटा मिलान होने के पश्चात निदेशालय स्तर से संबंधित पशुपालकों के बैंक खाते में सहायता राशि समायोजित की जावेगी।
संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ प्रफुल्ल माथुर ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी विभाग के समन्वय से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सफल आयोजन हेतु जिला कलक्टर द्वारा एवं पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया जा कर सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है। प्रथम चरण के कार्यक्रम में लाभार्थी पशुपालकों को कार्यक्रम स्थल पर लाने ले जाने हेतु ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कर ली गई है।