सागर। अनुविभागीय कार्यालय भवन का कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करें। उक्त निर्देष कलेक्टर दीपक आर्य ने भवन निर्माण के निरीक्षण के अवसर पर दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी विजय डेहरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे । कलेक्टर दीपक आर्य ने पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में बन रहे अनुविभागीय कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देष दिए कि डीपीआर के अनुसार भवन का कार्य समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जो भवन पुराने है, सभी डिस्मेंटल होना हैं। उनका कार्य षीघ्र षुरू कराएं, जिससे अनुविभागीय कार्यालय का संपूर्ण भवन षीघ्रता से अपना आकार ले सके।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।