मंदसौर। यातायात पुलिस मन्दसौर द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाई कर चालान बनाए जा रहे है।
एएसआई डामर ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चालक को रोका गया और उनके चालान काटे गए। बाइक पर तीन सवारी को भी रोककर चालानी कार्रवाई की गई। चार पहिया वाहन चालकों को रोका गया बिना सीट बेल्ट लगाएं लोगों का चालान बनाए गए साथ ही कागज भी जांचे जा रहे हैं। साथ ही पुलिस द्वारा चालकों को समझाइश भी दी जा रही हैं कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लगाएं वाहन चलाना यातायात नियम के विरूद्ध है।