मनासा। पोस्ट ऑफिस के अल्प बचत अभीकर्ताओं का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 एवं 17 जून 2023 को मानस भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल में आयोजित किया गया है। जिसमें देशभर के 18 राज्यों के करीब 1500 डाकघर अभिकर्ता सम्मिलित होंगे।
इस अधिवेशन की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवम राज्य मंत्री रघुनंदन शर्मा करेंगे। इस कार्यक्रम में समय समय पर ओर भी कई सम्माननीय व्यक्तियों एवम अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा।
उक्त जानकारी NSSAAI मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, मनासा द्वारा दी गई एवम पूरे प्रदेश के अभिकर्ताओं से इसमे सहभागिता करने का निवेदन किया है।