BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 12:18 pm
REPORT : जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगाकार कर रहा कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के कुल 45 नमूने, अब जांच रिपोर्ट का इंतजार, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध सुनिश्चित कराये जाने के लिये खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर के मार्गदर्शन में की जा रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 45 नमूने जांच हेतु लिए गए।

दल द्वारा साउथ तुकोगंज स्थित राजशाही पैलेस से पनीर, तुअर दाल एवं चावल के कुल 03 नमूनेएवं न्यू जैन दूध दही भंडार आरएनटीमार्ग से दही, रबड़ी, लस्सी और दूध पाक के कुल 04 नमुने लिए गए ।इसी तरह साँवरिया दूध दही भंडार सांवेर रोड से पनीर, दही, घी और मिक्स मिल्क के कुल 04 नमूने, कृष्णा डेरी विजयनगर से पनीर, दही, घी,पेड़ा, बर्फ़ी मिल्क केक के कुल 06 नमूने, रिदम्स इंडस्ट्री सांवेर रोड से मैदा एवं आटा के कुल 02 नमूने लिए गए ।

इसी प्रकार मंगल स्वीट्स छावनी से कटलस, पेड़ा, मिल्क केक, बेसन चक्की एवं मलाई बर्फ़ी के कुल 5 नमूने, श्री नाथ स्वीट्स छावनी से दही, मिल्क केक, पेड़ा, दूध कतली, मथुरा पेड़ा के कुल 05 नमूने, राज स्वीट्स छावनी से दूध पाक, मिल्क केक, मलाई बर्फी, मलाई लड्डू के कुल 4 नमूने, एमएमबीहोटल प्राइवेट लिमिटेड छावनी से मावा रोल, मलाई बर्फी, बेसन चक्की, कलाकंद, मावा कतली एवं मक्खन वड़ा के कुल 06 नमूने, बड़जात्या ट्रेडर्स छावनी से शुद्ध घी एवं गाय के घी के कुल 2 नमूने, मथुरावाला स्वीट्स छावनी से मलाई बर्फी, मावा कतली, सफ़ेद पेड़ा एवं मिल्क केक के कुल 4 नमूने लिए गए।इस प्रकार विगत चार दिवस की कार्यवाही में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 45 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच हेतु खाद्य विश्लेषक भोपाल की ओर भेजा गया है। जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की जांच की कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE