गुना। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गुना द्वारा वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष फ्रैंक ए नोवेल कलेक्टर के मार्गदर्शन, चन्द्रशेखर सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश में ग्रीष्म कालीन जल सेवा कार्य गुना रेल्वे स्टेशन पर संचालित की जा रही है।
जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट डी ओ सी ने बताया स्काउट गाइड जल सेवा के साथ सेवा का कोई अवसर नहीं छोड़ते। इसका उदाहरण यह घटना है प्रतिदिन की तरह जल से कर रहे थे। तभी एक वेंडर ने बताया कि एक यात्री बीमार है उधर लेटा है।हम तुरंत वहां पहुंच कर उससे बातचीत की और उसने बताया चौबीस वर्षीय युवक अपने साथियों के साथ अहमदाबाद से लखनऊ जा रहा था। अचानक बीमार पड़ गया। वहां उपस्थित जेड आर यूं ही मेम्बर रेल मंत्रालय सुनील आचार्य ने तुरन्त इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक यूं सी सक्सेना एवं रेल्वे पुलिस को दी। और उनके द्वारा एम्बुलेंस को फोन करके बुलाया गया। जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट और रोवर प्रताप रजक स्काउटर सुरेन्द्र शर्मा एवं स्काउट शिव परिहार द्वारा व्हील चेयर के माध्यम से उसे स्टेशन के बारे लाकर एम्बुलेंस में सिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया।