नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच का विशेष सम्मेलन 20 जून को आयोजित होगा। बंगला नं. 60 स्थित परिषद कक्ष में सुबह 11 बजे अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा की विशेष उपस्थिति में सम्मेलन की शुरूआत होगी। नपा सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि इस विशेष सम्मेलन में शहर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्षदों की सहमति से विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
सम्मेलन में इन बिंदुओं पर जोर-
- स्वास्थ्य शाखा में कार्यरत 289 अस्थाई जनसेवकों को 89 दिवस के लिये कार्य पर रखने बाबत।
- तरण पुष्कर में जीवन रक्षक अस्थाई रूप से कार्य पर रखे जाने बाबत।
-ईट राईट चलेंज प्रतियोगिता अंतर्गत कार्यवाही संपादन बाबत।
- नपा कर्मचारियों द्वारा स्वयं व परिवारजनों के उपचार पर किये गये व्यय की प्रतिपूर्ति बाबत।
- वार्ड नं. 39 में शीतला माता मंदिर के पास बगीचा निर्माण बाबत।
- हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पर 750 के.वी.ए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किये जाने की दर 24.49 प्रति अधिक मै. अनुराग एंड संस नीमच की स्वीकृति बाबत।
- बाग बगीचा शाखा में 01 दैनिक श्रमिक एवं 38 संविदा आधार पर श्रमिक 89 दिवस के लिये कार्य पर रखे जाने की प्रशासकीय स्वीकृति बाबत।
- अटल आश्रय स्थल की चौकीदारी व देखरेख हेतु 04 श्रमिकों को आगामी 89 दिवस की अवधि हेतु कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति बाबत।
- आदित्य एक्सट्रक्शन प्रा.लि. की ओर से अंतिम यात्रा वाहन नपा नीमच को दान दिये जाने की अनुमति बाबत।
- नपा स्वामित्व की भूमि पर वन विभाग द्वारा नवीन नगर वाटिका निर्माण बाबत।
- 11 स्कीम नं. 36 बी सीताराम जाजू नगर में विद्युतीकरण कार्य कराये जाने की प्रशासकीय स्वीकृति बाबत।
- आऊट सोर्स ड्रायवर एवं हेल्पर रखे जाने की स्वीकृति बाबत।
- सीताराम जाजू सागर बांध की डूब में न आने वाले कृषि योग्य भूखण्डों को 11 माह के लिये उपयोग अनुमति दिये जाने की स्वीकृति बाबत।
- मेडिकल कालेज हेतु आवंटित भूमि के स्थान पर राजस्व भूमि प्राप्त किये जाने के लिये प्रस्ताव प्रेषित करने की स्वीकृति बाबत।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित फ्लेट हेतु ई निविदा के माध्यम से प्राप्त उच्चतम ऑफर स्वीकृति बाबत।
- नगर पालिका नीमच सीमा क्षेत्र अंतर्गत छावनी क्षेत्र भूमि व्यवस्थापन नियम 2017 के अंतर्गत प्रकरणों में व्यवस्थापन हेतु अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।