कटनी। अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो द्वारा गीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित बर्फ फेक्ट्रियों, आईस केंडी एवं आईसक्रीम की जांच हेतु 5 सदस्यीय दल का गठन किया गया है।
गठित दल द्वारा गुरूवार को औद्योगिक क्षेत्र बरगवां स्थित दीप आईस फैक्ट्री पहुंचकर फैक्ट्री मंे बन रहे नीला एवं सफेद बर्फ एवं बर्फ निर्मित करनें हेतु उपयोग किये जा रहे पानी तथा अन्य सामग्रियों की जांच की गई। जांच उपरांत सेंपलिंग लिया जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल को भेजनें की कार्यवाही की गई।इस दौरान नरेन्द्र खरे नायब तहसीलदार भू अभिलेख एवं देवकी सोनवानी खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ ओम प्रकाश साहू खाद्य सुरक्षा अधिकारी की उपस्थिति रही।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।