खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशों के परिपालन में खरगोन एसडीएम ओएन सिंह अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वामी विवेकानन्द सभागृह में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजनांतर्गत सेक्टर वाहनों द्वारा खाद्यान्न वितरण, हितग्राहियों की ईकेवायसी, मोबाईल सीडिंग तथा खाद्यान्न आवंटन के विरुद्ध उठाव तथा समय-सीमा में खाद्यान्न वितरण आदि की समीक्षा अनुभाग स्तर के विकासखण्ड खरगोन, भगवानपुरा, सेगांव, गोगांवा के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान गरीब पात्र हितग्राहियों को पात्रता अनुसार राशन समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। सभी आवश्यक प्रयास सुनिश्चित कर हितग्राहियों को उनकी पात्रता अनुसार खाद्यान्न सामग्री सुविधाजनक तरीके से प्राप्त हो सके। बैठक में खाद्य विभाग के संबंधित क्षेत्र के सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना हितग्राही उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।