खरगोन। प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने खरगोन में शुक्रवार से प्रारम्भ हुए दो दिवसीय कृषि मेले में वर्चुअली जुड़कर किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मप्र शासन किसानों को एमएसपी वाले किसान नही बल्कि एमआरपी वाले किसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए नहरों से भूमि सिंचित करने के अलावा योजनाओ के माध्यम से अत्याधुनिक कृषि तकनीकों तथा अत्याधुनिक कृषि यंत्र भी प्रदान किये जा रहे है। इसके अलावा सब्सिडियां भी दे रहे है। वही भारत शासन और मप्र शासन दोनों तरह से एफपीओ की स्कीम्स से किसानों को जोड़कर लाभ पहुचाने के लिए अग्रसर है। किसानों को सामूहिक खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए एक और उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए कार्य कर रही है। वही किसानों को व्यवसायी बनाने के लिए एफपीओ के माध्यम से आधारभूत संरचनाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।