BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 5:14 pm
KHABAR : खुशियों की दास्तां- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्‍टील फर्नीचर निर्माण उद्योग स्‍थापित कर सफल उद्यमी बने बसरत अली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत पांच लाख रूपये का ऋण प्राप्‍त कर अपनी स्‍वयं की स्‍टील फर्नीचर निर्माण की ईकाई स्‍थापित कर सफल उद्यमी बन गये है, नीमच के युवा बसरत अली।

नीमच निवासी बसरत अली को समाचार पत्रो से प्रधानमंत्री सृजन योजना की जानकारी मिली, तो उन्‍होने जिला व्‍यापार एवं उद्योग केंद्र नीमच से सम्‍पर्क कर योजना की पूरी जानकारी ली और इस योजना के तहत आवेदन किया। बसरत अली को इंडियन बैंक नीमच से पांच लाख रूपये का ऋण स्‍टील फर्नीचर निर्माण का उद्योग स्‍थापित करने के लिए स्‍वीकृत हुआ। इस पर शासन की ओर से 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी प्रदान किया गया।

बसरत अली ने योजना के तहत प्राप्‍त ऋण राशि से अनमोल स्‍टील फर्नीचर के नाम से स्‍कीम नम्‍बर 9 स्‍टेशन रोड नीमच पर अपने स्‍वयं का उद्योग प्रारंभ किया। इस उद्योग में बसरत अली व दो अन्‍य युवाओं को रोजगार मिला है। बसरत अली को प्रतिमाह बीस से पच्‍चीस हजार रूपये तक की आमदनी हो रही है। इस योजना से मिली मदद से बसरत अली स्‍वयं आत्‍मनिर्भर बने है। वे सफल उद्यमी बनकर दो अन्‍य युवाओं को भी रोजगार प्रदान कर रहे है। इस योजना के तहत मिले लाभ के लिए बसरत अली प्रधानमंत्री जी व मुख्‍यमंत्री जी तथा एम.एस.एम.ई.मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को धन्‍यवाद देते हुए उनका आभार व्‍यक्‍त कर रहे है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE