पिपलिया मंडी। संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया स्टेशन में बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ-साथ स्थानीय परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यालय की 23 छात्राएं लाभान्वित हुई है तथा प्रत्येक छात्रा के खाते में 25000 की राशि निशुल्क लैपटॉप हेतु जमा हुई।
पूनम पिता श्यामलाल, फाल्गुनी पिता दुलीचंद, सोनाली पिता मंगलदास, प्रभावती पिता प्रेमचंद, काजल पिता श्यामलाल, सीमा पिता देवानंद, नेहा पिता ईश्वरलाल, मनीषा पिता हस्तीमल, रितिका पिता दशरथ, शिवानी पिता अश्विन, अंतिम पिता महेश, जया पिता अनिल, सविता पिता शंकरलाल, प्रिया पिता श्यामलाल, अनुराधा पिता लाल सिंह, स्नेहा पिता नंदकिशोर, निशा पिता अशोक आदि छात्राओं ने 75 प्रतिशत तथा उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विद्यालय की कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में अध्ययनरत छात्रा ओणम पिता श्यामलाल को 91 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर लैपटॉप के साथ-साथ शासन द्वारा घोषित योजना ई-स्कूटी का भी लाभ प्राप्त हो रहा है, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।
संस्था प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनीता गोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में 9 से 12वीं तक की कक्षायें संचालित होती है तथा विद्यालय में 550 छात्राएं अध्यनरत है। हायर सेकेंडरी स्तर पर कला संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, गणित संकाय के अतिरिक्त व्यवसायिक पाठ्यक्रम इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एवं एपरेल्स होम फर्निशिंग भी संचालित होता है जो छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक होता है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास किया जाता है। विषय संबंधित पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियां, विज्ञान प्रोजेक्ट, खेलकूद, योग आदि का मार्गदर्शन दिया जाकर प्रत्येक छात्रा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे निशुल्क साइकिल, निशुल्क पाठ्य पुस्तक सभी प्रकार की छात्रवृत्ति का लाभ भी छात्राओं तक पहुंचाया जाता है। इस वर्ष 9 एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम भी विद्यालय का श्रेष्ठ रहा।
लैपटॉप मिलने पर विद्यालय की सभी छात्राओं और पालकों को विद्यालय परिवार से दशरथ सिंह चंद्रावत में चंद्रावत युक्ति फरक्या, रघुनंदन श्रीमाल, दिनेश गवरिया, घनश्याम पाटीदार, मोहन परमार, कन्हैयालाल पाटीदार, विनीता मेहता, निधि जोशी, निर्मला पाटीदार, निशा पाटीदार, पूजा चौहान, सुशीला पाटीदार, निर्मला मोदी, शबाना ज़ैदी, रचना धनोतिया, ईश्वरलाल पाटीदार, महेंद्र राठौर सहित विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ द्वारा बधाई दी गई।