शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल ने आज अकोदिया स्थित ग्वालियर स्टेट के समय का निर्मित 116 वर्ष पुराने डेम जो कि एसडीएमएफ मत में पुनः जीवित किया जा रहा है का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त डेम को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए।
जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि उक्त डेम की जल संग्रहण क्षमता 0.57 एमसीएम है और स्कीम की सिंचाई क्षमता 145 हेक्टर है तथा इसका कैचमेंट एरिया 3.90 वर्ग किलोमीटर है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, वनमण्डल अधिकारी मयंक चॉदीवाल, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर भी मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।