BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 7:10 pm
BIG NEWS : सहकारिता मंत्री आंजना के प्रयास लाए रंग, मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में निंबाहेड़ा में घोषित बीएससी नर्सिंग कॉलेज का संचालन इसी वर्ष से होगा शुरू, 60 सीटों का आवंटन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में निंबाहेड़ा में राजकीय बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी जो आज मूर्त रूप ले रही है।

विधायक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी को पत्र लिख निंबाहेड़ा में बीएससी नर्सिंग कॉलेज का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जो क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं मानव सेवा को अपना भविष्य बनाने हेतु प्रयासरत युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक पल है। राजस्थान सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निंबाहेड़ा के साथ-साथ चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा सहित नागौर जिले के नावां में भी नर्सिंग कॉलेज के संचालन की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभाग द्वारा तीनों ही राजकीय कॉलेज को बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के संचालन की स्वीकृति देते हुए प्रत्येक कॉलेज को 60 सीट आवंटित की है।

निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ कमलेश बाबेल ने राजकीय बीएससी नर्सिंग कॉलेज के संचालन हेतु विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बजट 2023-24 में निंबाहेड़ा में घोषित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के संचालन की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने से सत्र 2023-24 में ही प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे। निंबाहेड़ा में बीएससी नर्सिंग कॉलेज प्रारंभ होने से क्षेत्र की शैक्षणिक प्रतिभाओं को नर्सिंग करने हेतु अब प्रदेश के दूसरे कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा। राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी ने स्वीकृति तीनो कॉलेज हेतु सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं एमबीसी वर्ग के विद्यार्थियों हेतु 50000 रूपए एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों हेतु 40000 रूपए प्रति वर्ष की फीस निर्धारित की है जिसमे सभी शुल्क समाहित होंगे, इसके अतिरिक्त सभी वर्गों के विद्यार्थियों को 1000 रूपए अमानत राशि के रूप में भी जमा कराने होंगे जो नॉन रिफंडेबल होंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई उक्त घोषणा के जमीन पर उतरने एवं नर्सिंग कॉलेज के संचालन की स्वीकृति मिलने पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी सोच सदैव ही निंबाहेड़ा एवं छोटीसाड़ी के युवाओं को सरल एवं सुगम शिक्षा और उच्च स्तरीय शैक्षणिक सुविधाए उपलब्ध करवाने की रही है। इसी क्रम में मैंने लगातार प्रयासरत रहते हुए निंबाहेड़ा में राजकीय नर्सिंग कॉलेज एवं राजकीय आईटीआई की स्वीकृति तो दिलवाई ही है साथ ही निंबाहेड़ा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमकॉम विषय प्रारंभ करवाते हुए एमए में भी 4 संकाय शुरू करवाए हैं, ताकि क्षेत्र की शैक्षणिक प्रतिभाओं एवं युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु निंबाहेड़ा से पलायन ना करना पड़े। साथ ही छोटीसादड़ी में भी राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण शुरू करवाया जो की अब बनकर तैयार है एवं इसी सत्र से छोटीसादड़ी राजकीय महाविद्यालय भी नवीन भवन में शुरू हो जाएगा। निंबाहेड़ा में राजकीय बीएससी नर्सिंग कॉलेज एवं राजकीय आईटीआई कॉलेज के प्रारंभ होने से क्षेत्र के युवाओं को क्षेत्र में ही उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर तो उपलब्ध होंगे ही साथ ही क्षेत्र की आम जनता को भी इसका लाभ मिलेगा। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में की गई घोषणाओं के मूर्त रूप लेने से 
मंत्री आंजना ने कहा कि मेरा शुरू से ही प्रयास रहा है कि मैं निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी को प्रदेश के प्रमुख उपखंड मुख्यालयों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर सकूं, इसी संकल्प को लेकर मैं पिछले साढे 4 वर्षों से प्रयासरत हूं। मेरे इस संकल्प को पूरा करने में दोनो ही क्षेत्र की आम जनता सहित बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों सहित सभी वर्गों का पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन समय समय पर मिलता रहा है, इसी का परिणाम है कि आज हमारा क्षेत्र राजस्थान में अग्रिम पंक्ति में अपना स्थान बना पाया है। 

मंत्री आंजना ने जानकारी देते हुए कहा कि बीएससी नर्सिंग कॉलेज के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है आगामी पखवाड़े में ही उक्त कॉलेज के नवीन भवन के निर्माण हेतु निंबाहेड़ा से बडौली माधोसिंह रोड़ (इशक्काबाद) क्षेत्र में प्रस्तावित भूमि का आवंटन जिला कलेक्टर द्वारा कर दिया जाएगा। उक्त कॉलेज के निर्माण एवं अन्य सुविधाओं हेतु राजस्थान सरकार द्वारा लगभग 25 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है जमीन आवंटन पूर्ण होते ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी एवं संभवतया अगस्त माह के द्वितीय सप्ताह तक उक्त नवीन भवन का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। नवीन भवन के निर्माण होने तक बीएससी नर्सिंग कॉलेज का अस्थाई रूप से संचालन निंबाहेड़ा शहर के हृदय स्थल में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीछे स्थित भवन जिसमें पूर्व में विज्ञान संकाय की विभिन्न प्रयोगशालाओं का संचालन होता था में बीएससी प्रथम वर्ष वर्ष की कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।

सत्र 2023-24 में निंबाहेड़ा में राजकीय बीएससी नर्सिंग कॉलेज का संचालन प्रारंभ होने पर क्षेत्र की आम जनता सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं, नर्सिंग कर्मियों एवं मानव सेवा को अपना भविष्य बनाने हेतु प्रयासरत विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE