BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 7:41 pm
KHABAR : अतिवृष्टि, बाढ़ में राहत तथा बचाव संबंधी तैयारियां पूर्ण करें, कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण संबंधी बैठक में दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले में आगामी वर्षा काल में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से उत्पन्न स्थितियों में राहत और बचाव संबंधी सभी तैयारियां मानसून के पूर्व तक सुनिश्चित कर लेने के निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत एवं बचाव संबंधी तैयारियों की बैठक में समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों एवं निचले स्थानों के संभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव की पूरी तैयारी रखें। बैठक में आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम आरती यादव, सुरेश जादव, आरएन खरे, राजेश मेहता, डिप्टी कलेक्टर गोविन्द सोनी, जिला कमान्डेन्ट होमगार्ड आईके उपनारे, डीएसपी ख्याति मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण मनोज द्विवेदी, जल संसाधन आरएस नट, पीएचई रावेन्द्र सिंह, सहायक श्रम आयुक्त पटेरिया भी उपस्थित थे। 
कलेक्टर वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग की फोरकास्ट के अनुसार इस वर्षाकाल में अच्छी वर्षा की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिले में बाढ़ से प्रभावित होने वाला कोई विशेष क्षेत्र चिन्हित नहीं है। फिर भी नदी-नालों के किनारे बसी आबादी, शहर के निचले इलाके एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल-जमाव से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की पहचान कर राहत एवं बचाव के पुख्ता प्रबंध रखें। उन्होंने कहा कि सभी जनपद पंचायत के सीईओ और नगरीय निकाय के सीएमओ से जल-जमाव से प्रभावित होने वाले इलाकों की सूची मंगाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कहा शिफ्ट किया जाएगा, उन स्कूल, पंचायत अन्य भवनों की सूची भी मंगाए। लोक निर्माण और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को पुल-पुलिया पर पानी की स्थिति में बैरियर एवं सूचना पटल लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय अगले 8 दिनों में नाले और नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लें, ताकि जल-जमाव नहीं हो। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को बड़े बांधों के जल स्तर पर निगाह रखने और बरसात मेें क्षतिग्रस्त हो सकने वाले बांधों की मरम्मत सुधार के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बस्तियों में आबादी के नजदीक के तालाबों को भी सूचीबद्ध करके रखें। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी अभी से 24 घंटे कार्यरत रखने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये हैं। कलेक्टर ने जिला होमगार्ड और तहसील स्तर पर उपलब्ध उपकरण एवं संसाधनों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि सभी बचाव उपकरण को चालू हालत में रखें और स्थानीय गोताखोर या तैराकों की लिस्ट भी बनाए। 
जिला कमान्डेन्ट आईके उपनारे ने बताया कि जिले में बाढ़ से बचाव के पर्याप्त संसाधन मौजूद है। उन्होंने बताया कि वर्षा काल में होमगार्ड की बचाव टीम मुख्यालय में तैनात रहेगी और 8 डीआरसी टीम (चार सदस्यीय) जिले के विभिन्न थानों में आठ स्थानों पर तैनात की जायेगी। डिप्टी कलेक्टर सोनी ने बताया कि जिले में वर्ष 2016 में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई थी। वर्ष 2019-20 मं 1085 मिलीमीटर, वर्ष 2020-21 में 902 मिलीमीटर तथा वर्ष 2021-22 में 886 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण एवं बचाव के लिए सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान आवश्यक है। इसके लिए व्हाट्सएप् ग्रुप बनाये। वर्षा मापी यंत्रों का परीक्षण कर ले और एसडीएम जनपद स्तर पर नगरीय निकाय स्तर पर बैठक कर ले। बाढ़ की स्थिति होने पर राहत शिविर लगाने के स्थान का चयन से लेकर बचाव दल, राहत उपकरण, दवाओं, खाद्य सामग्री की आपूर्ति तथा बिजली, पानी की व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE