मनासा। बालको एवं पुरूषों को महिला संबंधित अपराधो के प्रति जागरूक करने व सकारात्मक व्यवहार विकसित करने के लिए पुलिस मुख्यालय नीमच द्वारा ऑपरेशन मैं भी अभिमन्यु चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत शुक्रवार को देर शाम मनासा नगर के रामपूरा नाके पर ऊर्जा महिला डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक रंजना डाबर, एएसआई आनंद निषाद, महिला आरक्षक शेफाली पाटीदार, प्रिया पाटीदार ने आमजन को विकसित एवं सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातारण प्रदान करने तथा महिला अपराधों के प्रति जागरूक व नशा न करने की आमजन को शपथ दिलवाई।