BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 8:03 pm
BIG REPORT : भरोसा अभियान के तहत ग्राम पंचायत थरेट में लगा शिविर, कार्य को गंभीरता से नहीं लेने वाले शासकीय सेवकों के विरूद्ध वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई, पढ़े खबर

Share On:-

दतिया। शासन, प्रशसन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति जन सामान्य में विश्वास एवं भरोसा पैदा करने एवं शासकीय सेवकों को जन सामान्य के प्रति जबावदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर संजय कुमार की पहल पर जिले में नवाचार के रूप में ”भरोसा अभियान” शुरू किया गया है। 
इस अभियान के तहत् शुक्रवार को सेवढ़ा जनपद पंचायत के ग्राम थरेट में लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर सम्पन्न हुआ। आयोजित शिविर में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम सिंह, कलेक्टर  संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  कमलेश भार्गव, एडीशनल सीईओ जिला पंचायत धनंजय मिश्रा, सीईओ जनपद पंचयत भाण्ड़ेर शर्मा सहित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। विधायक घनश्याम सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर की पहल पर आयोजित शिविर में अधिकारी लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लें और ऐसे प्रयास हो कि इन समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जाये। उन्होंने ग्रामीणांे से भी आग्रह किया कि वह भी इस प्रकार के शिविरों में अपनी समस्यायें रखें। जिले में 30 शिविरों का आयोजन होगा कलेक्टर कुमार ने शिविर के उद्देश्यों व महत्व प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन, प्रशासन एवं पुलिस अप्रशासन को जिले में आम नागरिकों के प्रति भरोसा पैदा करने हेतु यह भरोसा अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 10 पंचायतों के एक कलस्टर पर आयोजित होगा। इस प्रकार जिले में 30 शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में जनता की रोजमर्रा की समस्याओं के निराकरण करने के साथ-साथ शासकीय सेवकों की जबावदेही भी सुनिश्चित की जायेगी। 
कलेक्टर  कुमार ने शिविर में विभिन्न विभागों के ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो कार्य एवं अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही वरतते पाए गए उन कर्मचारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई। जिसमें रूरा कुलैथ के राजस्व निरीक्षक एमएल शर्मा द्वारा लंबे समय से सीमांकन का प्रकरण न करने पर संचयी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने और पटवारी आनंद जाटव द्वारा मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना में कृषक को राशि समय पर न भेजने के आरोप में असंचयी प्रभाव से एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही की। कलेक्टर ने इस दौरान चकबैना के ग्रामीणों द्वारा नलजल योजना की शिकायत करने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के विरूद्ध भी कार्यवाही के निर्देश दिए। शिविर के माध्यम से कलेक्टर ने शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की ग्रामीणों से जमीनी हकीकत जानते हुए योजनायें से मिले लाभ की जानकारी भी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसेव अभियान के तहत् कर्मचारियों के दल द्वारा गांव-गांव प्राप्त आवेदनों के संबंध में भी ग्रामीणों से चर्चा की। कलेक्टर ने इस दौरान राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि बीपीएल सूची में कोई भी पात्र व्यक्ति का ना छूटे अपात्र व्यक्तियों के नाम प्राथमिकता के आधार पर सूची में से काटने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि भरोसा अभियान के तहत् आयोजत शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निरकारण की समय सीमा की बैठक में विभागवार समीक्षा की जायेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE