BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 8:18 pm
BIG NEWS : सुवासरा पुलिस ने 06 घन्टे के भीतर किया हत्या का पर्दाफाश, आरोपियों धारदार हथियार से दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने बताया सामाजिक प्रतिष्ठा का मुद्दा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मन्दसौर। जिले की सुवासरा पुलिस ने 06 घन्टे के भीतर तत्परता दिखाते हुए हत्या का पर्दाफाश किया है। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीयो ने मृतक बनेलाल सुर्यवंशी की हत्यी की। सुवासरा पुलिस द्वारा आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक सरिया एवं एक मोटर सायकल को जप्त किया।
प्रकरण का एक और आरोपी जुझारलाल उर्फ लाला सुर्यवंशी निवासी टॉकडा का फरार है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जून 2023 को फरियादीया भारतबाई पति बालुराम सुर्यवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मेलकी थाना गंगधार जिला झालावाड ने रिपोर्ट किया कि उसके भाई बनेलाल पिता परथाजी सुर्यवंशी निवासी टोंकड़ा को गांव के जुझारलाल उर्फ लाला पिता भगवानलाल सुर्यवंशी निवासी ग्राम टॉकडा थाना सुवासरा व धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ पिता ईश्वरलाल सुर्यवंशी निवासी ग्राम टॉकडा थाना सुवासरा ने किसी धारदार हथियार से चेहरे पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी है। पुलिस थाना सुवासरा पर आरोपीयो के विरुध्द अपराध कम्रांक 158/23 धारा 302, 34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। 

इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा थाना सुवासरा पर हुई हत्या की घटना के आरोपीयो को गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किया गया था। जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर एवं एसडीओपी सीतामउ निकिता सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सुवासरा उनि शिवांशु मालवीय ने थाना स्तर पर आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिये प्रथक-प्रथक टीमे गठित कर प्रकरण से संबंधित एक एक कडी जोडना प्रारंभ किया। सुवासरा पुलिस टीम के व्दारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ पिता ईश्वरलाल सुर्यवंशी निवासी ग्राम टॉकडा को गिरफ्तार करने मे सफलता हांसिल की। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ से मृतक बनेलाल की हत्या के संबंध मे पुछा गया तो आरोपी के व्दारा अपने साथी जुझारलाल उर्फ लाला पिता भगवानलाल सुर्यवंशी निवासी के साथ मिलकर मृतक बनेलाल की हत्या करना कबुल किया। घटना के संबंध मे बताया कि मृतक बनेलाल ने उसकी मा के साथ विवाह अनुबंध पत्र लेख किया था और उसकी माँ बनेलाल के साथ पत्नि की तरह रहती थी जो आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ को बुरा लगता था और समाज के सामने निचा देखना पडता था। आरोपी के व्दारा उसकी माँ को इस बारे मे कई बार समझाया भी था कि इस प्रकार से बनेलाल के साथ कोई संबंध मत रखो पर उसकी माँ नही मानी तथा आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ ने यह भी बताया कि उसके साथी जुझारलाल उर्फ लाला सुर्यवंशी भी मृतक बनेलाल से रंजिश रखता था चुकि कुछ समय पहले जुझारलाल उर्फ लाला की बहन के साथ भी मृतक बनेलाल ने लडाई झगडा किया था इस बात को लेकर जुझारलाल उर्फ लाला के मन मे काफी आक्रोश भरा था और धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ व उसके साथी जुझारलाल उर्फ लाला दोनो ने मिलकर योजना बनाई कि हम दोनो मिलकर मौका देखकर बनेलाल को निपटा ही देते है। जो आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ की मा के साथ संबंध की झंझट भी खत्म हो जायेगी और आरोपी जुझारलाल उर्फ लाला की बहन के साथ लड़ाई झगड़ा करने का बदला भी पुरा हो जायेगा। दोनो आरोपीयो के व्दारा बनाई गई योजना के अनुसार दिनांक 16 और 17 जून 2023 की मध्य रात्री मे 03 बजे के लगभग जब मृतक बनेलाल सुर्यवंशी अपने घर के बाहर खाट पर सो रहा था तभी आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ ने सरिये से मृतक के चहरे पर वार किया और आरोपी जुझारलाल उर्फ लाला ने कुल्हाडी से मृतक के चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ सुर्यवंशी की मोटर सायकल से फरार हो गये। 

प्रकरण मे आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ को पुलिस व्दारा गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं जिस सरिये से आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ ने मृतक की हत्या की है उस सरिये को जप्त कर लिया गया है। प्रकरण का एक आरोपी जुझारलाल उर्फ लाला फरार है फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये सुवासरा पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है तथा गिरफ्तार आरोपी धन्ना उर्फ धनराज उर्फ समरथ सुर्यवंशी से पुछताछ की जा रही है।

सराहनीय कार्य उनि शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी सुवासरा, उनि विकास गेहलोत चौकी प्रभारी रुनिजा एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE