मनासा। स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2023 के अंतर्गत एवं मुख्यमंत्री शहरी स्वछता संकल्प महाअभियान के तहत शनिवार को देर शाम नगर परिषद मनासा द्वारा स्वछता वाहनो के माध्यम से स्वछता फ्लर्गमार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च सब्जी मंडी के यहाँ से शुरू हुवा और रामपूरा नाके पर इसका समापन हुआ। जिसमें नगर परिषद स्वछता कर्मी, जनप्रति निधि और पार्षदगण मौजूद रहे।
स्वछता फ्लैगमार्च के माध्यम से कमर्चारियों ने दुकानदारो आमजन को स्वछता के प्रति जागरूक किया साथ ही गीला व सूखा कचरा अलग अलग डस्टबिन में रखकर कचरा वाहन में ही डालने को लेकर प्रेरित किया।