सागर। विकासखंड खुरई एवं मालथौन के 54 ग्रामों में जल ग्रहण मिशन के अंतर्गत आजीविका संवर्धन के मध्य की राशि आजीविका मिशन के संकुल स्तरीय संगठन को जिला पंचायत के द्वारा प्रदान की गई है। इस राशि का आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहन करने में उपयोग किया जाना है। इस विषय को लेकर आज खुरई में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में राशि प्राप्त संकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारी ग्राम संगठन के पदाधिकारी और स्व सहायता समूह की पदाधिकारी महिलाओं ने भाग लिया। जिला परियोजना प्रबंधक दिनेश शर्मा ने कार्यशाला का संचालन किया। जिसमें उन्होंने इस राशि के उपयोग के लिए किस प्रकार यह राशि समूह के सदस्यों को ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी इस पर प्रकाश डाला और ग्रुप एक्सरसाइज करते हुए महिलाओं से उनके क्षेत्र में संभावित आजीविका गतिविधियों का चिन्हकित किया। जिसमें पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, फलदार पौधा रोपण, बीज विस्थापन, दाल, गेहूं प्रसंस्करण इकाई, मछली पालन, लघु व्यापार के अंतर्गत किराना दुकान, मनिहारी, जनरल स्टोर, पापड़ निर्माण, दोना पत्तल निर्माण जैसी गतिविधियां उभर कर आए ज्ञातव्य है कि इस राशि को समूह सदस्यों को समूह के द्वारा निर्धारित ब्याज की दर पर लोन दिया जावेगा। कार्यशाला में दोनों विकासखंड के प्रबंधक रोहित मोदी, रवि पटेल, गोविंद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यशाला में मालथोन विकासखंड के ग्राम हार्डली मोहली बुजुर्ग जम्मू केसर, गढ़वाली की सुलोचना, लक्ष्मी, शीला, शारदा, शांति इसी प्रकार खुरई विकासखंड के ग्राम कोमरोल खिमलासा विनायक कड़ोला जमुना, वर्षा, मंजू, हेमलता, राजकुमारी सभी 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी के महिलाओं ने तय किया है कि कार्यक्रम की शुरुआत वर्षा काल के पूर्व पौधरोपण से की जावेगी इसके साथ-साथ सुगंधित धान उत्पादन का काम भी इसी खरीफ में प्रारंभ किया जावेगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।