शाजापुर। शुजालपुर की जमधढ़ नदी के गहरीकरण एवं सफाई अभियान को लेकर गत दिवस नगर पालिका कार्यालय शुजालपुर में कलेक्टर किशोर कन्याल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर कन्याल द्वारा नगर पालिका में प्रचलित निर्माण कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान नगर पालिका शुजालपुर अध्यक्ष बबीता परमार द्वारा जनसहयोग से जमधढ़ नदी के गहरीकरण एवं सफाई अभियान का अनुरोध किया गया। इस पर कलेक्टर ने जमधढ़ नदी के गहरीकरण एवं सफाई अभियान के लिए 02 दिवस में कार्ययोजना तैयार करने एवं उक्त कार्य में लगने वाले संसाधनों की मांग एवं उपलब्धता की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा उपयंत्री को दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, वनमण्डल अधिकारी मयंक चॉदीवाल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग रविंद्र वर्मा सहित रतनी देवी कैलाश सोनी, अजित शेखर राणा, कपिल व्यास, भूपेंद्र सोनी, गिरधारी परमार, नीलेश मालवीय, सुभाष, अंजू राम सिंह खत्री, गफ्फार भाई एवं शाहिद पटेल उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।