शाजापुर शाजापुर के मगरिया कुम्हारवाड़ा के निवासी गौरव पुष्पद ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त कर आटा चक्की का व्यवसाय प्रारंभ किया और स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया। आज वे अपने स्वयं के व्यवसाय से लगभग 12 से 15 हजार रूपये प्रतिमाह की आय प्राप्त कर रहे हैं।
गौरव पुष्पद बताते हैं कि उनका सपना शुरू से अपना खुद का उद्योग/व्यवसाय स्थापित करने का था। पुष्पद की शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। उन्होंने व्यवसाय प्रारंभ करने के पूर्व अपने आसपास के क्षेत्र में सर्वे किया और आटा चक्की का कार्य करने का निश्चय किया। लेकिन गौरव के पास फण्ड की समस्या थी। इस बीच उन्हें श्श्मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनाश्श् की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शाजापुर से मिली। पुष्पद ने तुरन्त उद्योग विभाग से अपना प्रोजेक्ट तैयार करवाकर एम.पी. ऑनलाईन के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा शाजापुर में प्रेषित करवाया। बैंक शाखा द्वारा गौरव को 1.90 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया। इस राशि का संपूर्ण उपयोग आटा चक्की कार्य के लिए लगाया और अपना व्यवसाय प्रारम्भ कर दिया। इस व्यवसाय से वे स्वयं तो रोजगार से लगे ही 02 लोग अन्य लोगों को भी रोजगार से लगाया।
पुष्पद अपने व्यवसाय से लगभग 12 से 15 हजार रूपये प्रतिमाह की आय प्राप्त कर रहे हैं। पुष्पद बताते हैं कि इस योजना से उन्हें दो लाभ प्राप्त हुए, एक तो अपने ही क्षेत्र में व्यवसास प्रारंभ हो गया और स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ हो गया। इस योजना के लिए उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।