देवास। भारत निर्वाचन आयोग के सचिव अमित कुमार ने जिले में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी के एफएलसी कार्य का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवास ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका मिमरोट व अन्य संबंधित उपस्थित थे।
इस दौरान उन्होने पिंक पेपर स्लिप, कंट्रोल यूनिट मे विधिवत लगाई जा रही या नही, उसका अभिलेख तैयार किया जा रहा है या नही, बेस कांिस्ंटग की जा रही है या नही, प्रतिदिनि के व्हीव्हीपैट की पर्ची को निर्देशा
नुसार नष्ट किया जा रहा है या नही, बीयू, सीयू, व्हीव्हीपैट का परीक्षण बीईएल के इंजीनियर द्वारा किया जा रहा है या नही, समस्त मशीन की रिपोर्ट तैयार की जा रही है या नही , आदि की जानकारी प्राप्त की।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।