आगर मालवा। भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आगर मालवा के कलेक्टर कैलाश वानखेड़े को ष्भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेटष् से सम्मानित किया जाएगा। आगर मालवा जिले में भू -अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजिटलाइजेशन व मार्डनाईजेशन करने पर सम्मानित किया जाएगा। जिले में खसरा,भूमि के नक्शों का डिजिटाइजेशन कार्य हो जाने से किसानों और आम नागरिकों को लाभ प्राप्त हो रहा है। इस कार्य को सुव्यवस्थित रूप से किए जाने पर आगर मालवा जिला देश के शीर्ष जिलों में शामिल हुआ है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।