BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 1:18 pm
BIG NEWS : प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री तोमर और अंधेरी रात, जब क्षेत्र में निकले तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, विद्युत आपूर्ति की हकीकत देख दिए ये निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में विद्युत आपूर्ति की हकीकत जानने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार की देर रात ग्वालियर विधानसभा एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अचानक भ्रमण पर निकले। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। 
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने डीडी नगर सब स्टेशन, शताब्दीपुरम, सोवानगर क्षेत्र में भ्रमण किया और उपभोक्ताओं को सीधे संवाद कर विद्युत आपूर्ति की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर खराब केबल को देखकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं पर भी केबल खराब है तो उसको बदलने का कार्य तत्परता से किया जाए। 
ऊर्जा मंत्री तोमर ने डी डी नगर सब स्टेशन का भी औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही विद्युत समस्या के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति की कोई भी शिकायत प्राप्त हो तो उसको ठीक करने का कार्य तत्परता से किया जाए। बिना किसी कारण के विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अधिक गर्मी के कारण विद्युत की खपत बड़ी है। कई स्थानों पर इस कारण से भी विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध होती है। लेकिन विभागीय अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि कहीं भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है तो उसको तत्परता से ठीक किया जाए। 
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभागीय लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होना चाहिए। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से चर्चा के दौरान विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ अन्य समस्याओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE