BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 4:00 pm
BIG NEWS : सील बॉयोडीजल पंप से डीजल की बिक्री पर फिर लगाया अंकुश, कलेक्टर तक पहुंची थी शिकायत, निर्देश पर एसडीएम सहित 5 विभागों ने की कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने लगातार दूसरे दिन व्हाट्सअप पर आयी पोस्ट पर संज्ञान लेकर प्राप्त शिकायत की जड़ में जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बड़वाह एसडीएम बीएस कलेश द्वारा शनिवार को सनावद तहसील के बासवा में अन्नपूर्णा बॉयोडीजल पम्प पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर वर्मा ने बताया कि व्हाट्सअप पर आयी पोस्ट पर पूरी जानकारी लेकर योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बड़वाह एसडीएम कलेश ने बताया कि कलेक्टर वर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को राजस्व सहित खाद्य, नापतौल, कृषि और इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने जांच की।    

10 हजार लीटर से अधिक बॉयोडीजल और 20 यूरिया के बैग जब्त किए गए-
एसडीएम कलेश ने जानकारी देते हुए बताया गया कि गत वर्ष भी इसी बॉयोडीजल पंप को कार्रवाई कर सील कर दिया गया था। लेकिन शिकायत के बाद बासवा के संदीप सिंह प्रह्लाद सिंह तोमर के पम्प के पीछे खुली भूमि से अवैध रूप से बॉयोडीजल बिक्री का कार्य किया जा रहा था। मौके से 10 हजार लीटर से अधिक मात्रा में बॉयोडीजल और यूरिया के 20 बैग बरामद किए गए। कार्रवाई अभी भी जारी है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE