मंडला। आरती चौरसिया को उद्यम क्रांति योजनान्तर्गत ऋण मिला है। ग्राम सुमरिया मण्डला निवासी आरती कहती है कि मेरे जीवन में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने लाई है क्रांति। आरती बताती है कि इस योजना का लाभ मिलने से पहले मैं अपने बच्चों के अच्छे पालन-पोषण के लिए अपने पति का साथ देना चाहती थी। इसलिये अपने घर में सिलाई का कार्य करती थी और मेरे पति चक्की का व्यवसाय चलाते थे। जब हमें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का पता चला तब हमने योजना से संबंधित सारी जानकारी एकत्र कर उद्योग विभाग में संपर्क किया और ऑनलाईन आवेदन किया। कुछ दिन बाद बैंक में दस्तावेज जमा किया और बैंक द्वारा मुझे 2 लाख 40 हजार का ऋण स्वीकृत हुआ। अब मैं 5000 रू. की मासिक किश्त ऋण अदा करती हूं। मैं स्वयं को गौरान्वित महसूस करती हूं कि मैं परिवार की खुशियों को पूरा करने में भागीदार हूं, मेरे कार्य करने से मेरे परिवार की आय में वृद्धि हुई है, जिससे मैं और मेरा परिवार काफी खुश है। मैं मुख्यमंत्री को इस योजना के लिए धन्यवाद करती हूं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।