नीमच। मप्र शासन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 19 जून 2023 को भोपाल में एमएसएमई सम्मेलन 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन केन्द्रीय मंत्री मनसुख एल माडाविया तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। एक दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश की एक हजार से अधिक एम.एस.एम.ई.सम्मेलन ईकाईयां सहभागिता करेगी।
इन सफल इकाईयों को सम्मान देने के लिए उद्यमियों को पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा और उद्यमों को बढावा देने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ बी2बी और जी2बी चर्चाएं कर, एमओयू निष्पादित किये जायेंगे। सम्मेलन में 6 सेक्टोरल सेशन होगें। जिसमें देश के प्रसिद्ध उद्योग विशेष तथा वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न विषयों पर उद्यमियों के साथ चर्चा करेंगे। चर्चा का उद्देश्य प्रदेश के उद्यमियों को सुदृढ एवं प्रतिस्पर्धी बनाना है। साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना है। नीमच जिले से लगभग 30 उद्यमी एम.एस.एम.ई. सम्मेलन में शामिल होंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।