BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 12:11 pm
KHABAR : 21 जून को होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन, सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में होंगे कार्यक्रम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। 21 जून 2023 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है। जिला योग प्रभारी शबनम खान ने बताया कि हम सब योग को अपनाएं तो निश्चित रूप से स्वास्थ्य पर व्यय बजट विकास कार्यों में लगेगा। इसलिए हम सब की यही जिम्मेदारी बनती है कि स्वास्थ्य रक्षा हेतु योग जैसी विधा को अपनाकर स्वयं स्वस्थ रख कर दूसरों को भी स्वस्थ कर सकते हैं। इसलिए हम सबको 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षित योग शिक्षक जिला योग प्रभारी शबनम खान/श्यामलाल मालवीय मास्टर ट्रेनर द्वारा सामूहिक योग कराए जाएगा उसमें आप सभी सहभागी रहें। 

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 21 जून 2023 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वर्षों की भांति वृहद पैमाने पर आयोजित कर मनाया जाएगा। नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों के शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में योग जरूरी है। 
21 जून 2023 को सभी शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक हाई स्कूल उच्च माध्यमिक शालाओं में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है सामूहिक योग दिवस में कक्षा 7 से 12वीं कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी एवं शिक्षक तथा स्टाफ सामूहिक योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिला योग प्रभारी शबनम खान ने बताया कि योग शारीरिक एवं आत्मिक किया है जिसका किसी धर्म अथवा पथ से कोई संबंध नहीं है यह सामूहिक योग प्रदर्शन पूर्णतः स्वैच्छिक है। किंतु इस कार्यक्रम में समस्त शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में इसे आवश्यक रूप से आयोजित किया जाना है। 
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि 21 जून 2023 अंतरराष्ट्रीय योग अभ्यास का समय प्रातः 7 से 7.45 तक रहेगा। योग दिवस पर जिला विकासखंड एवं जिला पंचायत महाविद्यालय उच्च शिक्षा चिकित्सा तकनीकी शिक्षा आयुष विभाग नर्सिंग पशु चिकित्सा कृषि /शिक्षा/पॉलिटेक्निक आईटीआई एवं समस्त संस्थाओं के विद्यार्थी भाग लेंगे साथ ही योग संस्थान एनसीसी, एनएसएस, पुलिस कर्मियों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थाओं, शासकीय सेवकों, स्वयंसेवी संगठन, वाणिज्य एवं औद्योगिक संगठन तथा आम नागरिकों की सामूहिक योग कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  का स्थान शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।  

सूचना- 
सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में भोपाल द्वारा दी गई लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में दिए गए बैनर के साथ 21 जून 2023 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजित किया जाना है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE