धार। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रंगार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिला स्तरीय आयोजन किला मैदान धार में 21 जून को प्रातः 6:00 बजे से होगा । इस दौरान नगर के समस्त शासकीय / अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, योग संस्थानों, एन.सी.सी., एन.एस.एस. स्वयं सेवी संगठनों, आम नागरिकों, महिलाओं, पर्यटकों एवं पुलिसकर्मियों को सहभागिता सुनिश्चित की जायें। जिला स्तरीय आयोजन में विभिन्न खेलकूद संस्थानों एवं क्लबों के खिलाड़ियों एवं SAI के खिलाड़ियो की सहभागिता सुनिश्चित की जायें। बैठक में निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पानी छिड़काव, मंच, उद्घोषणा हेतु माईक एवं मैदान पर बिछात की संपूर्ण व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाए। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा दल सहित 01 एम्बुलेंस सम्पूर्ण कार्य अवधि के दौरान रहे। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला आयुष अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, प्रभारी अधिकारी DATCC उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।