मुरैना। जिले के कैलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किर्रायच सूरापुरा की भूमि को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हुई। जबकि विक्रेता बृजमोहन सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह जादौन उम्र 53 वर्ष निवासी सहदपुर द्वारा क्रेता सरनाम सिंह यादव पुत्र कीरतराम यादव उम्र 42 वर्ष को नगदी रकम लेकर भूमि की तहसील रजिस्ट्रार कार्यालय में बेची, जिसकी रजिस्ट्री फरियादी सरनाम सिंह यादव के पास मौजूद है। इस मामले में विक्रेता के भाई एवं परिवारजन जगमोहन तथा शिवमोहन जादौन द्वारा फरियादी को भूमि पर कार्य एवं फसल बोने से मना एवं विवाद कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों को थाना प्रभारी बैदैंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा थाने में बुलाया गया और राजस्व विभाग की कार्रवाई के साथ उचित समझाइश देकर दोनों पक्षों को समझाइश दी गई।
शिकायतकर्ता विक्रेता का भाई जगमोहन सिंह का कहना मेरे भाई द्वारा क्रेता संग्राम सिंह यादव को जमीन बेची गई। लेकिन जमीन से अतिरिक्त अधिक भूमि पर जुताई की गई। इस मामले की शिकायत कोर्ट में की गई है।
फरियादी सरनाम सिंह यादव का कहना के विक्रेता द्वारा नगदी रकम लेकर मुझे जमीन बेची गई जो तहसील कार्यालय में रजिस्टर दफ्तर के अंदर रजिस्ट्री हुई। जहां विक्रेता द्वारा कोई किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। केवल विक्रेता के भाई एवं परिवार जन विवाद की स्थिति पैदा कर रहे हैं। और मेरे ऊपर विक्रेता के भाई एवं परिवार जन भूमि को लेकर गलत आरोप लगा रहे हैं। मेरे द्वारा जितनी जमीन खरीदी गई है, मैं उतनी जमीन पर फसल कर रहा हूं।
वैदैंद्र सिंह कुशवाहा थाना प्रभारी कैलारसरू यह जमीनी विवाद का मामला संज्ञान में आया, तुरंत ही दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया और तहसील राजस्व विभाग नियम के अनुसार जमीन का मामले को लेकर दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से रहने समझाइश दी गई। जिससे विवाद की स्थिति पैदा न हो।