कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सामाजिक संस्थाओं के द्वारा निर्देशक ओम राउत निर्मित इस साल की फिल्म आदिपुरुष जिसने बड़े परदे पर दस्तक दी है। फिल्म का सभी सामाजिक संस्थाओं ने विरोध जताया है। फिल्म आदि पुरुष को वैन करने की बात करते हुए कटनी कलेक्टर को ज्ञापन पत्र सौंपा है। दरासल इस फिल्म में मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के परम भक्त अंजनी नंदन हनुमान जी के पात्र को दिए हुए डाय लाक को लेकर सामाजिक संस्था एवं राजनीतिक पार्टियों ने मोर्चा खोल दिया है और इस फिल्म को बेन करने की बात की है इसके साथ ही सनातन संस्कृति एवम धार्मिक मर्यादा को कुठारा घात पहुंचने की बात कहते हुए हिंदुओ के अराध्य देव को अपमानित किया जाना और आमजन को गलत संदेश जाने की बात करते हुए इस फिल्म का विरोध किया और इस फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की बात की है।