नीमच। मां-तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत बॉर्डर विजिट के पश्चात जिले के विद्यार्थियों द्वारा कलेक्टर दिनेश जैन से अनुभव साझा किए गए। अनुभव साझा करने के बाद कलेक्टर जैन को लोंगेवाला बॉर्डर से लाई गई मिट्टी भेंट की। उन्होंने कहा कि यह मिट्टी तो हमारी पहचान है। यहां हमारे कई जवान शहीद हुए हैं ये मिट्टी तो पूजने योग्य है। इसे तो हमें हमेशा अपने माथे पर लगाकर रखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने उस मिट्टी से तिलक करवाया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।