BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 6:32 pm
REPORT : विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, भव्य स्तर पर होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल ने आज विभागीय समन्वय एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को संतुष्टि के साथ निराकरण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी अधिकारी शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त हुई शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करें। उन्होंने शुजालपुर के अनुविभागीय अधिकारी एवं नगरपालिका सीएमओ को जमधढ़ नदी के गहरीकरण एवं साफ-सफाई में लगने वाले संसाधनों की मांग एवं उपलब्धता की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सीएमएचओ, नगरपालिका व नगरपरिषद सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को छूटे हुए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने एवं उन्हें वितरित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से शेष न रहें। साथ उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले हितग्राहियों की ईकेवायसी को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगरपालिका शाजापुर के सीएमओ को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून पर प्राप्त निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिये। उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि प्रांगण शाजापुर में प्रातरू 6.30 बजे आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर  सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगरपालिका शाजापुर सीएमओ महेन्द्र प्रतापसिंह किरार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE