BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 6:57 pm
KHABAR : जिले में योग दिवस पर मुख्य आयोजन नेमावर में, देवास शहर के स्पोर्ट्स पार्क में हजारों लोग करेंगे योगाभ्‍यास, गांव-गांव में होगा योग, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आयुष विभाग ’’वसुधैव कुटुंबकम योग के लिए’’ थीम पर जिले के पर्यटन स्थल नेमावर में मुख्य आयोजन करेगा। शहर में देवास-इन्‍दौर रोड स्पोर्ट्स पार्क में शहर के हजारों नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारी योगाभ्यास करेंगे।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने बताया कि नेमावर में नर्मदा नदी के किनारे सिद्धेश्‍वर मंदिर प्रांगण में तथा देवास शहर में देवार-इंदौर रोड स्थित स्पोर्ट्स पार्क में 21 जून बुधवार को सुबह 06 बजे से 07.45 तक योगाभ्यास योग प्रशिक्षकांे द्वारा कराया जाएगा। इसके अलावा योग दिवस पर जिले में गांव-गांव योग प्रदर्शन तथा योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्ययोजना बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष औषधालयों तथा आरोग्य केन्द्रों पर भी योगाभ्यास कराया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य तथा नागरिक बडी संख्या में उपस्थित रहेंगे। बाथम ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योगाभ्‍यास करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE