BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 7:41 pm
BIG NEWS : सड़के ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है- विधायक राय, श्यामपुर में दो करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रोड का किया भूमिपूजन, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर। विधायक सुदेश राय ने श्यामपुर में बस स्टैंड से कृषि उपज मंडी तक दो करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड से इमलीखेड़ा रोड पर डामरीकरण का लोकार्पण भी किया।इस अवसर पर विधायक राय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता की जिंदगी को बदलने का अभियान चलाया जा रहा है।

विधायक सुदेश राय ने कहा कि सड़के विकास का आधार होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्रों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि सड़के जितनी अच्छी होंगी,उतना आवागमन को गति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। जिससे आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव और शहरों में भी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित किया जा रहा है। श्यामपुर में बस स्टैंड से कृषि उपज मंडी मार्ग स्थित श्री राम चौक के पास स्थित नाले पर नया पुल का निर्माण करीब 84 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। नवीन पुल निर्माण के बाद बारिश के समय बार बार पुल के ऊपर पानी आने यातायात प्रभावित होने से तहसील वासियों को निजात मिलेगी। 
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता माया राम गौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मांगी लाल मझेड़ा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ललता प्रसाद दांगी, गिरीश सोलंकी, दिनेश मेवाड़ा, कमलेश कटारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE