भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने निर्वाचन व्यय निगरानी के लिए एनफोर्समेंट एजेंसियों के नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन में आज बैठक की। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों को लेकर पुलिस, आयकर, वाणिज्यिक कर/आबकारी, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीआईएसएफ, नारकोटिक्स केंद्रीय एवं राज्यीय, परिवहन, बैंक, दूरसंचार, रेलवे विभाग, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा शुल्क एवं सेवाकर, स्टेट जीएसटी, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश राजन ने विभागीय अधिकारियों को राज्य एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने और प्रभावी कार्यवाही की रूपरेखा बनाने सहित आवश्यक निर्देश दिए।