BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 8:16 pm
REPORT : मौसम विभाग के जारी अलर्ट को देखते हुए बदलते मौसम के दौरान बिजली कर्मियों को सावधानी रखने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के अंतर्गत आने वाले सभी मैदानी कार्यालयों के अधिकारियों एवं लाइनकर्मियों को बदलते मौसम के दौरान सावधानी रखने के निर्देश दिए हैं। कंपनी द्वारा प्रदेश में अगले दो तीन दिनों में भारी बारिश और आंधी को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट अनुसार भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, श्योपुर, बैतूल, विदिशा, गुना, हरदा, एवं भिंड जिले के सभी मैदानी अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि आंधी-तूफान एवं बारिश के मौसम के कारण प्रभावित होने वाली विद्युत आपूर्ति के त्वरित बहाली के सभी इंतजाम कर लिये जाएं। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति के संबंध में समय-समय पर जन माध्यंमों के जरिये सूचना भी दी जाए। प्रबंध संचालक ने कहा है कि विद्युत सुधार एवं मेन्टी नेन्सक के कार्य सुरक्षा नियमों एवं निर्धारित मानक संचालक प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए सुरक्षा जोन का निर्माण कर ही संपादित किये जाएं साथ ही प्राकृतिक आपदा को छोड़कर अन्य परिस्थितियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE