BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 11:05 am
BIG NEWS : घर पहुँच व्हील चेयर पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे, कलेक्टर का जताया आभार, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला कलेक्टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर/प्रशासक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नीमच नेहा मीना ने नीमच के गाँव मालखेड़ा पहुच 5 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं छड़ी प्रदान की। साथ ही उनका हौसला भी बढ़ाया। कलेक्टर के हाथो मिली व्हील चेयर से दिव्यांगजन के चेहरे खुशी से खिल उठे। 

जिले में दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए जिला कलेक्टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना ने अनूठी पहल की जिसने दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी ला दी। दरसल जिले मे कई ऐसे दिव्यांग है जो बीते लंबे समय से उपकरणो की मांग कर रहे थे वहीं बीते दिनों जिले मे लगे यू डी आई डी शिविर में पहुचे कलेक्टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना को दिव्यांगजनों ने अपनी मांग रखी ऐसे में कलेक्टर जैन एवं अपर कलेक्टर ने अनूठी पहल करते हुए सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय से दिव्यांग रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

बता दें कि यह दिव्यांग रथ जिले के विभिन्न क्षेत्र मे भ्रमण कर स्थानीय दिव्यांग जनों को उनकी मांग के मुताबिक सहायक उपकरण उपलब्ध करायेगा। इधर जब दिव्यांग रथ नीमच के गाँव मालखेड़ा पहुचा तो कलेक्टर सहित अपर कलेक्टर/ प्रशासक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नीमच भी मौके पर पहुचे और यहां दिव्यांग जनों का अभिनंदन कर उन्हें व्हील चेयर एवं छड़ी भेंट की। जिला कलेक्टर के हाथों से ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों के चेहरे भी खिल उठे। दिव्यांग जनों की माने तो उपकरणों की उपलब्धता आसानी से नहीं हो पाती थी, सरकारी कार्यालयों के कई चक्कर काटने पड़ते थे, तब जाके कहीं सहायक उपकरण मिल पाते थे। लेकिन यह पहली बार हुआ है कि खुद जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर हमारे गाँव आए और हमे उपकरण मुहैया करवाये। इस बात के लिए दिव्यांगजनों ने कलेक्टर जैन एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना का आभार भी माना। 

वहीं जिला कलेक्टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी से इस रथ के माध्यम से दिव्यांग हितग्राहियों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इन उपकरणों में मुख्य रूप से व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी और अन्य सभी आवश्यक सामग्रियों को शामिल किया गया है। अभी शुरुआत में 140 हितग्राहियों को चिन्हित किया गया है और यह आंकड़ा रथ के भ्रमण के आधार पर बढ़ता रहेगा.आज नीमच शहर, मालखेड़ा, ढोलपुरा, बोरखेड़ी, सरजना, नवलपुरा में 15 व्हील चेयर, 06 छड़ी और 01 वॉकर वितरित किये गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE