ग्वालियर। टेंपो टैक्सी चालक संघ (भारतीय मजदूर संघ) ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल करेगा। इस दौरान मंगलवार को सुबह 9 बजे फूलबाग पर चक्का जाम करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी है। फूलबाग पर सभी रूट पर चलने वाले टेंपो, चालक लेकर पहुंचेंगे और चक्का जाम करेंगे। भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री अरविंद मिश्रा का कहना है कि 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 17 जून को फूलबाग पर धरना दे चुके हैं। लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं हुई। इससे अब वह मंगलवार को हड़ताल कर चक्का जाम करेंगे।
ग्वालियर टेंपो टैक्सी चालक संघ के अध्यक्ष राहुल भीमा चौहान का कहना है कि शहर के 12 परमिट रूटों जिन पर विक्रम टेंपो का संचालन हो रहा है, ऐसे रूट पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाए। चालक संघ का दावा है कि टेंपो चालक के समर्थन में ऑटो रिक्शा चालक संघ, लोडिंग वाहन चालक संघ और स्कूली वाहन चालक संघ भी हड़ताल पर चले जाएंगे।
चालक- परिचालक कल्याण बोर्ड का गठन कर, घोषित सामाजिक सुविधाएं प्रदान की जाएं।
ई रिक्शा का संचालन महानगर के मुख्य मार्गों से पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए।
आटो, टेंपो एवं ई रिक्शा की अधिकता को दृष्टिगत रखते हुए निश्चित संख्या पर सीलिंग लगाई जाए। विक्रम टेंपो वाहनों के परमिट रूटों में जो आंशिक बदलाव किया गया है उसे रद्द किया जाए।