देवास। हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के गांव कनेरिया, बारोली,व अन्य गांव में रहने वाले ग्रामीण जन आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि हम अनुसूचित जाति में आते हैं जिसको लेकर हमारे जाती प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। जबकि पहले कई लोगों के प्रमाण पत्र बने हुए हैं लेकिन अब नए बनवाने में काफी समस्या आ रही है। जिससे स्कूलों में हमारे बच्चों का एनिमेशन भी नहीं हो पा रहा है।इसी समस्या को लेकर हम सभी ग्रामवासी यहां पर पहुंचे हैं। समाज के लोगों के साथ क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर और एसडीएम से पूरे मामले को लेकर चर्चा की है उन्होंने चर्चा के गांव वालो को जल्द ही समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया है।