BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 5:34 pm
KHABAR : जरूरत के वक्‍त काम आयेगी लाडली बहना योजना के तहत मिली राशि, बहनाओं के चेहरों पर छाई खुशी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री बहना योजना पात्रताधारी बहनों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। छोटी छोटी जरूरतों,परिवार के संचालन बच्चों की पढ़ाई स्वयं के हाथ खर्च सहित स्वास्थ्य संबंधित जरूरतो में में लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह की राशि इन जरूरतमंद महिलाओं के लिए बहुत मददगार सिद्ध होगी। उक्त योजना के तहत राशि प्राप्त होने से महिलाएं काफी खुश है, उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए इस योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करने की बात कही है।

परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों में यह राशि बहुत मददगार सिद्ध होगी-नीमच जिले के मनासा निवासी ललीना ने बताया, कि एक हजार रूपये की राशि हमारी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मददगार सिद्ध होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार माना है। आवश्यकता पड़ने पर यह राशि बहुत काम आयेगी।

नीमच जिले के जीरन के वार्ड नं 9 निवासी लाडली बहना उषा सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मिली एक हजार रूपए की राशि से परिवार में किसी समय जब भी पैसों की जरूरत होगी, तब यह राशि काम आएगी। आवश्यकता के समय किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

बच्चों की स्कूल फीस भरने की चिंता हुई दूर- 
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मददगार सिद्ध होगी। नयागॉव के वार्ड नं 7 निवासी चेतना भावसार ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में मिली राशि बच्चों की स्कूल फीस भरने में काम आएगी। भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने हम गरीब महिलाओं को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित करते हुए हमारी मदद की है।

छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सहायक बनेगी-

नीमच जिले के मनासा निवासी कुसुम जोशी व चौकडी की आशा लोहार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रूपये की प्रथम किस्त की राशि मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया यह राशि परिवार की छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी। हमारी आत्मनिर्भरता बढेगी। जरूरत के समय किसी से पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। ग्राम बर्डिया जागीर निवासी लाडली अबहना पूजा कुंवर भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मिली एक हजार रूपये की राशि पाकर काफी खुश है। उसका कहना है, कि मुख्‍यमंत्री द्वारा इस येाजना की राशि बढाकर धीरे-धीरे तीन हजार रूपये करने की घोषणा भी बहनों के लिए बडी मददगार साबित होगी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE