मनासा। मप्र शासन व पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के फरार आरोपीयो की गिरफ़्तारी के अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच अमीत तोलानी द्वारा अवैद्य मादक पदार्थ के फरार आरोपीयो की धरकपड हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुंदरसिंह कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा टीम द्वारा 5000 रू का ईनामी फरार आरोपी तुफान पिता बंशीलाल बंजारा उम्र 36 साल निवासी गोगल्याखेडी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
ज्ञात हो कि दिनांक 11 फरवरी 2021 को सउनि प्रहलाद पंवार को उनके विश्वसनिय मुखबीर ने थाना उपस्थित होकर सुचना दी कि दो व्यक्ति जो राजस्थान पंजाब तरफ के लग रहे है जिनके पास बैगो मे डोडाचुरा भरा है जो गणेश मंदिर मनासा कंजार्डा रोड भाटखेडी के पास, से राजस्थान पंजाब तरफ जाने के लिये बस का इंतजार कर रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी कुलजीत सिंह पिता दिवान सिंह जाति रायसिख उम्र 24 साल निवासी सुरेवाला थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ राज व रिंकुसिंह पिता हरवंश सिंह जाति रायसिख उम्र 26 साल निवासी न्यु स्लेमशाह थाना व जिला फाजिलका पंजाब के कब्जे से दो बेगो में भरा अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा
कुल वजनी 19 किलो 710 ग्राम जप्त किया जाकर अपराध क्र 68/2021 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया था तथा उक्त प्रकरण मे आरोपी तुफान पिता बंषीलाल बंजारा उम्र 36 साल निवासी गोगल्याखेडी का घटना दिनांक से फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रूपये के ईनाम की उदघोषणा की गई थी।
फरार ईनामी आरोपी तुफान पिता बंशीलाल बंजारा को मुखबीर सुचना पर थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया व आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
इस सराहनीय कार्य में निरी आर दांगी एवं उनकी टीम सउनि भंवरसिंह भुरीया, प्रआर नवीन तिवारी, आर नवीन हाडा, आर धर्मेन्द्रसिंह का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।