BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 7:36 pm
BIG REPORT : सीएम राइज नीमच कैंट में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को दिए पुस्तकों के सेट, स्वागत से पालक हुए अभिभूत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शासन के आदेश अनुसार 20 जून 2023 को विद्यालय के प्रथम दिवस  प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिसमें सभी कक्षा के नवीन प्रवेशार्थी एवं उनके अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात प्राचार्य किशोर सिंह जैन द्वारा पुस्तकों की कुमकुम तिलक लगाकर पूजा की गई। संगीत शिक्षिका ममता बैरागी द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। सभी प्रवेशार्थियों का कुमकुम तिलक व पुष्पहार से स्वागत किया गया एवं पुस्तकों का सेट प्रदान किया गया। 

विद्यार्थियों के साथ उपस्थित उनके अभिभावक गणों का भी पुष्पहार के द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया जिससे सभी पालक बहुत ही अभिभूत हो उठे। साथ ही प्राचार्य द्वारा सभी अभिभावकों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने बालकों को नियमित समय से विद्यालय भेजेंगे एवं उनकी पढ़ाई में यथासंभव मदद करेंगे तथा उनके स्वास्थ्य एवं खानपान का ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर सभी का मुंह मीठा किया गया। तत्पश्चात सभी पालकों की एक बैठक रखी गई जिसमें उन्हें विद्यालय से संबंधित नियम एवं निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन गतिविधि प्रभारी शिक्षिका सुनीता पाटीदार द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE