नीमच। भारत योग और आध्यात्म का वह सूरज है, जिससे पूरा संसार जगमगाता है।आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर नीमच के उत्कृष्ट विद्यालय में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। वसुधैव कुटुंबकम की योग थीम पर आधारित इस योग कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, नीमच नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने ब्रह्मा कुमारी आश्रम सहित विभिन्न योग संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं के साथ योग एवं प्राणायाम किया।
कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि आने वाले दिनों में कोशिश रहेगी कि नीमच जिले की अधिकांश आबादी को योगा सिखा दिया जाए। साथ ही कुछ योगा विलेज भी बनाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन और जबलपुर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनगर की उपस्थिति में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी हुआ। कार्यक्रम में जिला योगा प्रभारी शबनम खान, श्यामलाल मालवीय और सावित्री मालवीय द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। योगाभ्यास का आरंभ प्रार्थना के साथ किया गया।