चित्तौड़गढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश चित्तोड़गढ ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में राजेश सिंह राव, रीडर पोक्सों न्यायालय संख्या 01, चित्तौड़गढ द्वारा योग दिवस के अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न योग मुद्राए व प्राणायाम का प्रयास कराया तथा उनसे होने वाले लाभों के बारे जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में वरिष्ठ मुंसरिम इन्द्रजीत छाजेड़ ने बताया कि योग दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने व योग की जीवन शैली को अपनाकर स्वस्थ व तन्दुरस्त रहे। योग आजकल के तनावपूर्ण जीवन के लिए बडी राहत प्रदान करते हुए जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। इसलिए सभी को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।
इससे पूर्व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01, इन्द्र सिंह मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट मेघना मीणा व अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट मेघना बघेल द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
इस अवसर पर जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी राजेश व्यास, अंबुज सुहाग, पूर्व प्रोटोकॉल आफिसर दशरथ सनाढ्य, गोविन्द सिंह चौहान, प्रहलाद सोमानी, प्रवीण जैन, सुशील तिवारी, प्रकाश कुमावत, प्रवीण कुमार पोरवाल प्रदीप पुजारी, गरिमा, रिंचु, अधिवक्ता संदीप सेठिया, अरूण यादव, गोपाल सिंह, दलपत सिंह, राज सिंह, कुबेर सिंह लाल चन्द माली आदि भी उपस्थित थे।