BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 4:18 pm
BIG REPORT : मुरैना जिले से बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद जिला प्रशासन के उड़े होश, जानिए क्या है मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद जिला प्रशासन के होश उड़ गए हैं। साल 2020 में व्यापम वर्ग-3 की परीक्षा में कई लोगों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र लगाकर शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल कर ली, अब इन लोगों के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करा दी है। खबर के फैलने के बाद मुरैना जिला प्रशासन ने आनन-फानन में 3 शिक्षकों को तत्काल बर्खास्त भी कर दिया था। लेकिन अब 77 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज ही गई है साल 2020 में हुई इस परीक्षा की ज्वॉइनिंग इसी साल शुरू हुई थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी एके पाठक ने बताया कि पहली जांच की जा चुकी है। इसमें 77 लोगों के फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट पाए गए थे। जिन पर आज एफआईआर दर्ज की गई है,जिसमें से जिले में पदस्थ तीन लोगों को बर्खास्त करने के आदेश दे दिए गए थे,मीडिया के द्वारा यह खबर लगातार प्रकाशित की जा रही थी जिसके कारण यह मामला इस मुकाम तक पहुंच पाया है। इस शिक्षक भर्ती के दिव्यांग प्रमाण पत्र फर्जी बनाने के मामले में अब तक की सबसे बड़ी लापरवाही जिला शिक्षा अधिकारी की रही है,क्यों कि अब तक उन्होंने यह तक तय नहीं कर पाया है कि इसमें किस स्वास्थ्य अधिकारी ने यह फर्जी प्रमाण पत्र बनाए है,और और स्वास्थ्य विभाग के कितने कर्मचारी इस मामले में लिप्त है, इस पूरे मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने क्यों नहीं देखा इसमें जिले के स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं दूसरी बात करें तो इसमें इन फर्जी शिक्षकों की जांच सही ढंग से करें तो एक बड़ी संख्या इनकी निकलकर सामने आ सकती है अभी जो एफ आई आर इन 77 लोगों पर आनन फानन में कराई गई है गौरतलब है कि, व्यापम वर्ग 3 परीक्षा में दिव्यांग शिक्षकों के सबसे ज्यादा पद मुरैना में भरे गए थे,करीब 70ः दिव्यांग शिक्षकों को यहां पदस्थ किया गया था,प्रारंभिक तौर पर पांच फर्जी शिक्षकों के दिव्यांग प्रमाण पत्र सामने आए थे,इन शिक्षकों के जिला अस्पताल में भी रिकॉर्ड नहीं थे, इसकी खबर दिखाए जाने के बाद शासन ने जांच कराई इस जांच में पता चला कि नौकरी पाने वाले 77 युवाओं के प्रमाण पत्र फर्जी हैं इसके बाद तीन लोगों को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया। बाकी के अन्य शिक्षक जो दूसरे जिलों में पदस्थ हैं लेकिन अब 77 लोगों पर एफआईआर दर्ज ही चुकी है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE