BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 5:05 pm
BIG NEWS : 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार, जिला जेल को तोड़कर भागने के मामले में था 13 साल से फरार, पुलिस से बचने के लिए गुजरात के मोरवी में फैक्ट्री में कर रहा था काम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ में जेल तोड़ कर भागने के मामले में 13 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी को बुधवार को गुजरात के मोरवी जिले से गिरफ्तार किया है। अपराधी जेल से फरारी के बाद पुलिस से बचने के लिए गुजरात के मोरवी में काम कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में ईनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी को ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए।

जिला विशेष टीम में पदस्थापित हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली, कि पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ के प्रकरण में फरार इनामी अभियुक्त सलावटी मोहल्ला बेगू निवासी असलम उर्फ राजू पुत्र बाबू खां पुलिस से बचने के लिए गुजरात के मोरबी में फैक्ट्री में काम कर रहा है। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने के कारण भूपेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में डीएसटी मोरबी पहुंची। मोरबी में फैक्ट्रियों की संख्या अधिक होने के कारण अभियुक्त को ढूंढने के लिए पुलिस टीम ने अलग-अलग फैक्ट्रियों में श्रमिकों के रूप में पहुंच तलाश की। पुलिस टीम को उक्त इनामी अभियुक्त मैगमा मिनिरल फैक्ट्री में काम करता हुआ मिला, जिसे पुलिस टीम ने नियमानुसार डिटेन कर लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के कारण वह चित्तौड़गढ़ से दूर गुजरात में आकर फैक्ट्री में काम कर रहा था। पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर चित्तौड़गढ़ पहुंची। जिला विशेष टीम ने अभियुक्त को अनुसंधान अधिकारी थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ को सुपुर्द किया जिस पर कोतवाली पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में था जेल में-
बेंगू थाना पुलिस ने दिनांक 02 अप्रैल 2004 को उक्त अभियुक्त को 52.250 किलोग्राम अवैध अफीम परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इस मामले में था फरार-
दिनांक 18 फरवरी 2010 को जिला कारागार से असलम उर्फ राजू पुत्र बाबू खां सहित 23 कैदी जेल तोड़कर फरार हो गये थे। उक्त प्रकरण पर कोतवाली थाना पुलिस ने अनुसंधान करते हुए 15 से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो अभियुक्त की मृत्यु हो चूकी है। उक्त प्रकरण में असलम उर्फ राजू सहित 6 अभियुक्त फरार थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से असलम उर्फ राजू पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली टीम
भवानी सिंह राजावत पु.नि. प्रभारी जिला विशेष टीम , हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजदीप सिंह, दिनेश व अजय।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE