BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 5:43 pm
KHABAR : नगर के विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया योगा दिवस, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे जनप्रतिनिधि, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बे की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में बुधवार को योगा दिवस मनाया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी योगा में भाग लेकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति के जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार दोपहर इस आशय की जानकारी देते हुए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने बताया कि बुधवार 21 जून को देशभर में योगा दिवस मनाया गया। इस मौके पर सिंगोली शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित कस्बा और आसपास ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में भी योग दिवस मनाया गया।

शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बतौर अतिथि उपस्थित हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा योग करने से मनुष्य का तन, मन और मस्तिष्क चुस्त और दुरुस्त रहता है, तथा इससे नाना प्रकार की बीमारियां दूर होती है और मनुष्य दीर्घायु को प्राप्त करता है। इस मौके पर पार्षद राजेश भंडारी ने भी योगा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ नगर निकाय कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE